बरेली मंडल में इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित
बरेली मंडल के पिंड बलूची डीडीपुरम होटल में आज कर अधिवक्ता एवं फाइनेंशियल एडवाइज़र **अनिरुद्ध मित्तल* एवं *सेंट्रिसिटी वेल्थ टेक द्वारा *इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम* आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित और बेहतर वित्तीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में वित्तीय विशेषज्ञ वक्ताओं में-
** *रशीद अहमद**, ब्रांच हेड, *Centricity Wealth Tech*
तथा
**हितेश मिश्रा**, शाखा प्रमुख, *HDFC Mutual Fund*
—ने म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड और प्री-IPO निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर व्यापारी वर्ग, निवेशक, बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग तथा वित्तीय एवं कर सलाहकारों की उपस्थिति रही। कर अधिवक्ता **आयुष गुप्ता** भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने निवेश के बढ़ते महत्व, जोखिम प्रबंधन और दीर्घकालिक वित्तीय योजना पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रश्न पूछकर अपने संदेह भी दूर किए।