भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कृष्णा राज का हुआ जोरदार स्वागत ।
संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी ।शाहजहांपुर की पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर कृष्ण राज का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद में निर्वाचित होने पर प्रथम बार शाहजहांपुर जाते समय नगर की सीमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया नगर के पास स्थित मां वैष्णो ढाबा पर
कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कृष्णा राज का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस अवसर पर कृष्णा राज ने कहा कि भारत के यजसवी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तन मन से समर्पित होकर
राष्ट्र सेवा में जुटे हुए हैं उन्होंने कहा शाहजहांपुर एवं बरेली सहित उत्तर प्रदेश की समस्त जनता 2027 के मिशन में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पुनः एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा का परचम लहराया जाएगा इस अवसर पर नगर में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद गुप्ता सभासद संजीव गुप्ता हर्षित गुप्ता गौरव गुप्ता संजय गुप्ता राम प्रकाश
गुप्ता पी के राय चीकू पांडे ठाकुर अमित सिंह कैलाश गुप्ता रवि सोनकर सचिन गुप्ता श्यामा चरण सागर सहित सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे स्वागत समारोह के अंत में आए हुए सभी आगुंतकों का महावीर प्रसाद गुप्ता ने अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।