ट्रक की टक्कर से महिला घायल, मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रक की टक्कर से महिला घायल, मुकदमा दर्ज

Monday, December 22, 2025 | December 22, 2025 Last Updated 2025-12-22T13:14:03Z
    Share
ट्रक की टक्कर से महिला घायल, मुकदमा दर्ज।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट। 

फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव सिमरा हरिचन्द्र निवासी जितेंद्र ने थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने बताया कि जितेंद्र ने तहरीर देकर ट्रक नम्बर up21et9924 के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया

 है जिसमें उन्होंने बताया कि 19 तारीख को वह बाइक से अपनी बुआ बुला देवी के साथ पचोमी से घर जा रहा था तभी टिसुआ के पास एक ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिसमें उसकी बुआ बुला देवी निवासी नई कॉलोनी फतेहगंज पूर्वी के गम्भीर चोटें आईं हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा घायल बुला देवी को बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला के घायल होने के बाद उसके भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close