आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी की मशीयत फातिमा का यूपी स्कूल टीम में चयन
*दो जनवरी से आयोजित अंडर 14 हॉकी नेशनल एम पी ग्वालियर में करेंगी प्रतिभाग*
रामपुर। आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी के संस्थापक वकार सर ने बताया कि यूपी स्कूल निदेशालय द्वारा जारी हॉकी सूची में मशीयत फातिमा के चयन की सूचना प्राप्त हुई है।
रामपुर के हॉकी इतिहास में यह पहली बालिका कक्षा छह की छात्रा और 11 वर्ष की खिलाड़ी हैं
जो स्कूल नेशनल खेलेगी।
आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी की अंडर 14 हॉकी गर्ल्स टीम है जिसकी दस छात्राएं इसी वर्ष मुरादाबाद मंडल से झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं।
अंडर 14 में लगभग सभी मंडलों में चार सों से ज़्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। माध्यमिक विद्यालय उतार प्रदेश द्वारा जारी अठारह बालिका हॉकी खिलाड़ियों की सूची में आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी की मशीयत फातिमा का चयन होना मंडल जिले और स्कूल के लिए गर्व की बात है।
आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी और मशीयत को बधाईयों का सिलसिला जारी है।