संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - पुलिस ने रविवार को टिसुआ निवासी विकास को गिरफ्तार किया है,जो कि टिसुआ में सिम कार्ड बेंचने की दुकान चलाता है।पुलिस ने बताया कि उच्चधिकारियों द्वारा चलाये जा रहे साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए जिओ डिस्ट्रीब्यूटर विकास की दुकान से फर्जी सिम
कार्ड बेंचने की जांच की गई तो पता चला कि कई लोगों द्वारा सिम कार्ड इसकी दुकान से नही खरीदे गए थे,फिर भी उनकी आईडी कार्ड के कई सिम चल रहे हैं।
पुलिस द्वारा जांच में कई लोगों ने बताया कि उन्होंने विकास की दुकान से अपने आधार से रुपए निकले थे। रुपए निकालने के दौरान उसके द्वारा उनके नाम से कई खोल लिए गए ।उनके बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से सिम निकाल कर गलत हाथों में बेंचने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।