एक्सीडेंट में घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट।
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव निवड़िया निवासी
राजवीर ने बताया कि उन्हें अस्पताल द्वारा रविवार रात फोन पर जानकारी दी गई कि उनका बेटा अरविंद उम्र 25 वर्ष अस्पताल में भर्ती है जब वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अरविंद के सिर व कमर में गम्भीर चोटें लगी हुई थी।अरविंद रविवार को गांव के ही दो लोगों के साथ घर से गया था लेकिन वह लोग वापस आ गए लेकिन अरविंद नही आया और न ही उन लोगों ने उसके बारे में कोई जानकारी दी।अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उन्हें जानकारी प्राप्त हुई।सोमवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई।सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।म्रतक अरविंद के दो बच्चे हैं पत्नी सुखदेवी का रोकर बुरा हाल है।वही पुलिस अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट की बात कह रही है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा युवक का एक्सीडेंट हुआ है फिर भी मामले की जांच की जा रही है परिजनों द्वारा तहरीर देने पर मुकदमादर्ज किया जाएगा।