रामपुर। आपको बताते चलें आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को जनपद के मिलक नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय में सबसे पहले विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.राजकुमार माहेश्वरी जी, हिंदी प्रवक्ता ढक्कन लाल एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र कुमार गंगवार जी ने स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रीमान नरेंद्र कुमार जी ने स्वामी जी की जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ.राजकुमार माहेश्वरी जी ने स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी के चरित्र जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी का बचपन का नाम मुंशी राम बिज था
। स्वामी जी का जन्म 22 फरवरी सन 1856 को जालंधर पंजाब में हुआ था। मृत्यु 23 दिसंबर 1926 को दिल्ली में हुई थी। स्वामी जी के प्रसिद्ध महापुरुषों में गिना जाता है। वैसे ही महान राष्ट्रभक्ति सन्यासियों में अग्रणी थे
जिन्होंने अपना सारा जीवन वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया हम ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।