प्रेस नोट दिनाँक-09.01.2026* *थाना- दातागंज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी दातागंज, बदायूँ श्री कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे
अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक दातागंज के कुशल नेतृत्व में थाना दातागंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.01.2026 को थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 009/2026 धारा 137(2)/65(1) BNS व 5(एल)/6 पाक्सो मे वांछित
01 अभियुक्त मोनू उर्फ अमरोज पुत्र परवेज निवासी मौहल्ला कोतवाली के सामने वार्ड नं0- 12 कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूँ को डहरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।