फतेहगंज पूर्वी/
द्वारिकेश चीनी मिल द्वारा किसानों द्वारा गन्ने की फसल को चीनी मील में पर्ची पर डालने के बाद लगातार समय पर भुगतान किया जा रहा है।2025-26 पेराई सत्र में किसानों द्वारा गन्ने को मिल में भेजा गया है।प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि 13 जनवरी2026से 19 जनवरी 2026 तक का किसानों का भुगतान 2006.40 लाख का भुगतान द्वारिकेश चीनी मिल ने किसानों के बैंक खातों में किया है।गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल त्यागी द्वारा सभी को शुभकामनाएं दीं।चीनी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों से अपील की गई है
कि वह अपने गन्ने की बुवाई तकनीकी विधि द्वारा अधिक से अधिक पैदावार करें ।
इसके साथ ही चीनी मिल द्वारा चलाई जा किसानों के हित में आकर्षक गन्ना विकास योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर मुख्य गन्ना महाप्रबंधक पवन चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।