बदायूँ,भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े को हटवाने के लिए मालवीय आवास ग्रह पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनुइया निवासी भगवान दास व प्रेमवती भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाने के बाद जब कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आयी तो दोनों कार्यकर्ता भाकियू चढूनी के बैनर तले मालवीय आवास ग्रह पर 8 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। आज धरने के चौथे दिन भी प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे रहे।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया धरने के पूरा मामला प्रदेश सचिव आसिम उमर ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह गिल के संज्ञान में पहुंचा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया 18-19 जनवरी को कुरुक्षेत्र में होने वाली राष्ट्रीय पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के समक्ष धरने सारी जानकारी रख आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
धरने का नेतृत्व कर रहे कृष्ण अवतार शाक्य ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन पीड़ित को न्याय दिलाने में नाकाम साबित हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है की प्रशासन किसी राजनीतिक दवाब के चलते पीड़ित को न्याय देना नहीं चाहता।
धरने के चौथे दिन ज़िला महासचिव बीईशु दास, आराम सिंह,रजनेश उपाध्याय, भूपेंद्र पाठक, यादवेंद्र सिंह यादव, अनीता,राजकुमारी, भगवान दास, कल्लू, सत्येंद्र यादव, रामसिंह, शैलेश, सुनीता,आदि लोग उपस्थित रहे।