करछना क्षेत्र के डीहा ग्राम सभा में प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ यादव के द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

करछना क्षेत्र के डीहा ग्राम सभा में प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ यादव के द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Sunday, January 11, 2026 | January 11, 2026 Last Updated 2026-01-11T14:30:34Z
    Share
करछना क्षेत्र के डीहा ग्राम सभा में प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ यादव के द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया 
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद अंतर्गत करछना तहसील के ग्राम सभा डीहा बाजार बारी मे निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ यादव के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 150 निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में बिन्देसरी प्रसाद यादव ने अपने करकमलों द्वारा कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गांव के गरीब, असहाय एवं दिव्यांग महिला-पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ यादव ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम एवं त्योहारों के अवसर पर गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए कंबल एवं मिष्ठान वितरण जैसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं।

निःशुल्क कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु राजस्व विभाग के माध्यम से गरीब, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित कर रही है।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि दुधनाथ यादव ,बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, रामसागर, श्यामा कांत ,अनिल यादव , सुशील कुमार यादव,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close