परसिया में यू जी सी के खिलाफ जनरल समाज का हल्ला बोल कानून वापसी की उठी मांग
कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव में जनरल समाज ने एकत्रित होकर यू जी सी के वने नए नियमों को लेकर शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से सर्वण समाज के खिलाफ कानून को न लाने की
अपील की साथ ही साथ यू जी सी द्वारा 2026 में बनाए गए नियमों को वापस लेने की मांग की सभी का कहना कि यू जी सी द्वारा जो नए नियम समानता के नाम पर लाए गए हैं
हकीकत मे हमारे शिक्षण संस्थानो में भेद भाव को बढ़ावा दे रहे हैं यह नियम जनरल समाज के छात्रों के खिलाफ और उन्हें एक स्वाभाविक अपराधी के रूप में देखते हैं जो स्वीकार नहीं है हमे डर है कि इन नियमों का दुरुपयोग किया जाएगा
जिस से कैंपस में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होगी अलगाववाद बढ़ेगा एक छात्र या एक नागरिक के रुप में हमारा कर्तव्य है कि हम भेद भाव पूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं हम सभी लोग मांग करते हैं
कि
सरकार इन जन विरोधी नियमों को तुरंत वापस ले और ऐसी नीतियां बनाए जो सभी के लिए निष्पक्ष हो न कि किसी एक वर्ग प्रताड़ित करने वाली यह लड़ाई सिर्फ एक समुदाय के खिलाफ नहीं है बल्कि यह न्याय और समानता के लिए है