आम के बाग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आम के बाग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Friday, January 16, 2026 | January 16, 2026 Last Updated 2026-01-16T11:35:39Z
    Share
आम के बाग में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज

  थाना कादरचौक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिलौडी में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को समय करीब 11:30 बजे थाना कादरचौक पर ग्राम मिलौडी निवासी रफ़्फन मियां पुत्र अजमतउल्लाह ने लिखित सूचना दी कि वह अपने आम के बाग में पेड़ों पर दवा लगाने गया था। इसी दौरान उसने एक व्यक्ति को आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ देखा राहगीरों की मदद से मृतक की पहचान नत्थू लाल पुत्र स्वर्गीय केवल राम, निवासी ग्राम खितौलिया

, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं के रूप में हुई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई है।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कादरचौक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि मृतक का शव आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। 

मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे, जिनके माध्यम से शव को पेड़ से उतरवाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही फील्ड यूनिट को बुलाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी हाउस बदायूं भेज दिया गया है फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close