दवतरा स्टेशन पर बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरूः आवागमन सुगम होगा और व्यापार व रोजगार को भी बढ़ावा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दवतरा स्टेशन पर बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरूः आवागमन सुगम होगा और व्यापार व रोजगार को भी बढ़ावा

Saturday, January 31, 2026 | January 31, 2026 Last Updated 2026-01-31T12:42:25Z
    Share
दवतरा स्टेशन पर बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरूः आवागमन सुगम होगा और व्यापार व रोजगार को भी बढ़ावा
कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं 

दवतोरी क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से बंद पड़ी इस ट्रेन के दोबारा चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दवतोरी क्षेत्र के परसिया निवासी संजीव मिश्रा एडवोकेट और पवन सिंह को क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
गौरतलब है कि कोरोना काल से ही बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद था, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर बिसौली विधानसभा क्षेत्र के परसिया निवासी संजीव मिश्रा एडवोकेट, अनोज सिंह, पवन सिंह, किशोर सिंह सहित अन्य लोगों ने कई बार बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन चलवाने की मांग की थी। निरंतर प्रयासों के बाद आखिरकार 30 जनवरी को बरेली से बांदीकुई के लिए ट्रेन का पुनः संचालन शुरू हुआ और ट्रेन दवतरा रेलवे स्टेशन पहुंची।

ट्रेन के दवतरा स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम लक्ष्मीपुर सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम भारती और आदपुर दवतोरी के पूर्व प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी ने अपने समर्थकों के साथ संजीव मिश्रा एडवोकेट और पवन सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। दोनों ने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है, जिससे आवागमन सुगम होगा और व्यापार व रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
सम्मान समारोह के दौरान ट्रेन के चालक, परिचालक, दवतरा रेलवे स्टेशन मास्टर और समस्त रेलवे स्टाफ को भी मिठाई खिलाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी ने ट्रेन संचालन में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। स्टेशन मास्टर सुरजीत सिंह ने पॉइंट्स मैन सोमेश कुमार के साथ संजीव मिश्रा एडवोकेट और पवन सिंह के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयास क्षेत्र की जनता के हित में बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले अनमोल चौहान, संजू चौहान, अनुज चौहान, विवेक चौहान, जगबीर सिंह राठौड़, किशोर सिंह और मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। यात्रियों ने भी मुकेश माहेश्वरी और राजाराम भारती का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इसी क्रम में गांव करखेड़ी निवासी मनोज शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में नत्थू मीणा, संजू मीणा, चरन सिंह मीना, रघुवर दयाल, सूरजपाल मीणा, नाथू मीणा, देवेंद्र शर्मा, सौदान मीना, प्रकाश मीणा, नरेश यादव, कृष्णपाल मीना और वीरपाल मीणा सहित कई लोगों ने ट्रेन से मथुरा जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। ट्रेन के पुनः संचालन से क्षेत्रवासियों में खुशी और संतोष का माहौल बना हुआ है।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close