उप गन्ना आयुक्त व गन्ना निरीक्षक ने शुगर मिल के काँटों का किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उप गन्ना आयुक्त व गन्ना निरीक्षक ने शुगर मिल के काँटों का किया निरीक्षण

Thursday, January 8, 2026 | January 08, 2026 Last Updated 2026-01-08T14:03:51Z
    Share
उप गन्ना आयुक्त व गन्ना निरीक्षक ने शुगर मिल के काँटों का किया निरीक्षण

किसानों को दी जाने बाली सुविधायें भी परखी।

संवाददाता विनय अग्रवाल की रिपोर्ट। फतेहगंज पूर्वी

फतेहगंज पूर्वी - उप गन्ना आयुक्त बरेली राजेश मिश्रा,गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त नेहा त्रिवेदी ने गुरुवार को क्षेत्र की द्वारिकेश शुगर मिल में कांटो एवं यार्ड की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त द्वारा तुली हुई ट्रालियों को दोबारा से कांटे पर तुलवाया गया।जिसमें ट्रालियों का सही वजन पाया गया।इसके साथ ही साथ शुगर मिल द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का उन्होंने निरीक्षण किया।जिसमें यार्ड में किसानों के लिए लगाए जाने वाले अलाव,विश्राम घर,पीने का पानी तथा शौचालय की व्यवस्थाओं को देखा।उप गन्ना आयुक्त द्वारा किसानों से बात की गई।जिसमें पता चला कि मिल द्वारा किसानों को समय से भुगतान किया जा रहा है।

पर्ची भी लगातार मिल रही है।उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से कहा कि चीनी मिल को ताजा साफ सुथरा एवं अकोला रहित गन्ना ही लेकर आए।साथ ही साथ बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु बीज लेना शुरू कर दें।साथ ही साथ दोनों अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में भी किसानो को जागरूक किया

 गया।ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर पट्टी भी लगाई गई।निरीक्षण के समय चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक गन्ना पवन चतुर्वेदी,सहायक महाप्रबंधक गन्ना उपेंद्र उपाध्याय,आलोक कुमार मिश्रा,सर्वेश शर्मा आशुतोष प्रताप, सुशील कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close