भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर गोली लगने से घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर गोली लगने से घायल

Tuesday, January 13, 2026 | January 13, 2026 Last Updated 2026-01-13T14:02:33Z
    Share
फोटो 
सहसवान: भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर गोली लगने से घायल अवस्था में हाइवे के किनारे खेत में पड़े मिले। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर तमंचा पड़ा मिला है। घायल की जेब से कारतूस बरामद हुआ है। इससे मामला पेचीदा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 
         जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता का बदायूं मेरठ हाइवे पर अली पेट्रोलियम के नाम से पेट्रोल पंप है। जनपद संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दुबारी कलां निवासी राजीव शर्मा (40) पुत्र रामनिवास शर्मा यहां मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

 मंगलवार दोपहर करीब एक बजे लोगों ने उन्हें पंप से पहले थोड़ी दूर ढाबे के सामने खेत में घायल अवस्था में पड़े देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पंप स्वामी सुभाष गुप्ता भी अस्पताल पहुंच गए।

 उन्होंने बताया कि रविवार शाम राजीव का करीब आठ बजे गांव लौटते समय बस में गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव पूठरी निवासी एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। मंगलवार को घटना के समय तक

 वह पंप पर नहीं आए थे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि घायल के पास तमंचा पड़ा हुआ था। उसकी जेब से कारतूस भी बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close