पार्टी के कैंप कार्यालय बहजोई पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पार्टी के कैंप कार्यालय बहजोई पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई

Saturday, January 3, 2026 | January 03, 2026 Last Updated 2026-01-03T14:07:43Z
    Share
पार्टी के कैंप कार्यालय बहजोई पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई।
बहजोई :शनिवार को समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय बहजोई पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी एवं पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 

जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा सभी विधान सभाओ के बी एल ए जिले के विधानसभा ब्लाक नगर अध्यक्ष एवं सभी संगठन के पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता अभी एस आई आर में लग रहे उन सभी को धन्यवाद करता हूं। एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 6 जनवरी को एस आई आर वाली वोटर लिस्ट ड्राफ्ट रोल आने वाली है 

जिसके नाम छूट गए हो सभी मिलकर उन नामो को ठीक करा कर वोटर लिस्ट में दर्ज कराये । जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी फ्रंटल संगठन अपनी तारीख पर अपने अपने संगठन की मीटिंग करने का काम करें । साथ ही कहा कि सावित्रीबाई फुले ने 19वीं सदी में महिला शिक्षा, लिंग समानता और सामाजिक सुधार के लिए अद्वितीय योगदान दिया।

 उन्होंने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया था, जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की वकालत की और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया 
सावित्रीबाई फुले की जयंती हमें उनके सामाजिक सुधार के कार्यों को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है।


 जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा कि सभी जनता के बीच रहकर नए वोट बनवाने का काम करें । सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और दलित समुदायों के उत्थान के लिए काम किया और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए ³।

 बैठक में शोभित कुमार काका, सद्दाम कुरेशी, कमल शर्मा ,अशोक राणा ,सुभाष पाल, उमर सभा सद ,मास्टर आकिल, जीशान सभासद, मलखान सिह एडवोकेट शेख सददन, अशोक गुप्ता, रविंद्र यादव शिवम, यादव, अंश वरनवाल मनीष यादव आकाश शखधार धर्मेंद्र यादव प्रमोद ठाकुर अजय पाल यादव सद्दाम भाई रणवीर सिंह यादव पहलवान अकिल आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close