प्रेस नोट दिनाँक 03.01.2026
थाना सहसवान पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 03.01.2026 को थाना सहसवान पुलिस द्वारा कस्बा
सहसवान में SBI मुख्या शाखा के गेट से एक अदद मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BF4051 की हुई चोरी के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 291/25 धारा 303(2) BNS अज्ञात के अनावरण हेतु
आज दिनांक 03.01.2026 को 01 नफर अभियुक्त मनोज पुत्र प्रताप सिंह निवासी कमालपुर जल्लूनगर थाना जरीफनगर बदायूँ को चोरी की एक अदद मो0सा0 हीरो स्पलेन्डर नं0 UP24BF4051 के साथ गिरफ्तार किया गया ।