12 दिन से लापता किशोर का खेत में मिला शव।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

12 दिन से लापता किशोर का खेत में मिला शव।

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 Last Updated 2026-02-24T15:11:59Z
    Share
12 दिन से लापता किशोर का खेत में मिला शव।
सहसवान: कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी दयाराम का 15 वर्षीय पुत्र गिरीश 12 फरवरी को गांव स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर 16 फरवरी को किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरु कर दी थी।

 मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्थानी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

जिसको लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमा के बाद मौत होने की पुष्टि हो पाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close