डीएम ने बनाए गए केन्द्रों का किया निरीक्षण14 व 15 मार्च होगी उप निरीक्षक परीक्षा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने बनाए गए केन्द्रों का किया निरीक्षण14 व 15 मार्च होगी उप निरीक्षक परीक्षा

Saturday, February 28, 2026 | February 28, 2026 Last Updated 2026-02-28T16:12:40Z
    Share
डीएम ने बनाए गए केन्द्रों का किया निरीक्षण
14 व 15 मार्च होगी उप निरीक्षक परीक्षा

बदायूँ : 28 फरवरी। उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी अवनीश राय ने निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने उप निरीक्षक (एसआई) परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्र श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूँ आदि में की गई प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी, प्रवेश द्वार आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों व परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचितापूर्ण व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा परीक्षा के लिए समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close