रठौंडा के ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी पूरी, 15 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रठौंडा के ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी पूरी, 15 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ

Sunday, February 8, 2026 | February 08, 2026 Last Updated 2026-02-08T18:28:05Z
    Share
रठौंडा के ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारी पूरी, 15 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ

मिलक (रामपुर):-जनपद के मिलक तहसील क्षेत्र के ग्राम रठौंडा स्थित प्राचीन श्री बामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को है, और इसी दिन सुबह पारंपरिक रूप से मेले का शुभारंभ होगा।

सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं:
मेले में लाखों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इसके साथ ही, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मेला परिसर में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मेला परिसर में लगी बिजली के पोल से लटके तारों को खिचाव कर दुरुस्त किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं का आकर्षण:
रठौंडा का यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहाँ लगने वाला ऐतिहासिक किसान मेला भी आकर्षण का मुख्य बिंदु रहता है। मेले में दूर-दराज से आने वाले व्यापारियों द्वारा कृषि यंत्रों, घरेलू सामान और हस्तशिल्प की दुकानें लगाई जा रही हैं। मंदिर समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close