धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाई शादी की 15 वीं वर्षगांठ
कानूनी सलाहकार संजीव मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं
बिसौली (बदायूं): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसिया में पूजा देवी और प्रसिद्ध अधिवक्ता संजीव मिश्रा की शादी की 15वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई। आधुनिक चकाचौंध के बजाय इस दंपत्ति ने भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठान के साथ अपने वैवाहिक जीवन के 15 सफल वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया।
इस मांगलिक अवसर पर पूजा देवी और संजीव मिश्रा ने सपरिवार भगवान का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। पूजा देवी ने इस मौके पर अपने सास माया देवी सहित परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार के सभी सदस्यों को स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अगम मिश्रा, विशू मिश्रा, वीरवाला शंखधार, नवकांतदेव शंखधार, भूमि, दक्ष, स्वाति पाराशरी, अंकित पाराशरी, राम पाराशरी, दीपेन्द्र मिश्रा, पूनम देवी, भव्या मिश्रा और शुभ मिश्रा आदि परिजन उपस्थित रहे।
सभी ने दंपत्ति के सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की। पूजा देवी ने बताया कि परिवार के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों से अपनी वर्षगांठ मनाना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।