18 फरवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा मथुरा बरेली सिक्स रोड पर अंडरपास को लेकर पंचायत बहेड़ी पर की गई सिक्स रोड के इंजीनियर द्वारा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

18 फरवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा मथुरा बरेली सिक्स रोड पर अंडरपास को लेकर पंचायत बहेड़ी पर की गई सिक्स रोड के इंजीनियर द्वारा ज्ञापन

Wednesday, February 18, 2026 | February 18, 2026 Last Updated 2026-02-18T12:28:43Z
    Share
बदायूं 18 फरवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा मथुरा बरेली सिक्स रोड पर अंडरपास को लेकर पंचायत बहेड़ी पर की गई सिक्स रोड के इंजीनियर द्वारा ज्ञापन लिया गया 
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री महोदय नई दिल्ली के नाम संबोधन ज्ञापन सोपा 
आज सुबह से ही लौड़ा बहेड़ी एआरटीओ रोड से आगे बरेली मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं भारतीय किसान यूनियन के कार्य करता जुटना शुरू हो गए दोपहर के 3:30 के बाद इंजीनियर ज्ञापन लेने पहुंचे 
पंचायत को बरेली मंडल के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा सड़क बनना सिक्स रोड होना जनता के हित के कार्य हैं परंतु जनता को जो सैकड़ो वर्षों से अपने गांव और गलियारों के लिए इस मार्ग से निकलते थे आज उसे मार्ग पर अनदेखी करके सर्वे किया गया करुऊ बहेड़ी लिंक रोड से कई गांव जुड़ते हैं 
परंतु यहां पर अंडर पास नहीं दिया गया उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अंडर पास ग्रामीणों को सुरक्षा देता है जान की सुरक्षा हेतु अंडरपास बनाए जाते हैं परंतु इसमें कोताही कीजा रही है जनता की सुरक्षा जरूरी है अगर सिक्स रोड पर अंडर पास देने में सड़क के अधिकारियों ने आना-कानी की तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे रोड का विरोध नहीं है अंडर पास लेकर ही हटेंगे 
ज्ञापन में आज बहेड़ी गुनौरा वाजिदपुर जिरौली बुटला बोर्ड फूलपुर समेत पांच अंडरपास की मांग रखी गई 
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा सरकार को जनता की जान की भी सुरक्षा की गारंटी देनी जरूरी है रोड बनाना अच्छी बात है लेकिन उसे रोड पर अंडर पास न देकर जनता को मौत के घाट उतारना गलत बात है



 अंडर पास न होने के कारण एक वर्ष में सैकड़ो निर्दोषों की जान जाएगी 
जनहित में इस कार्य करने के लिए दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे 
इस अवसर पर रमेश चंद्र फौजी विनोद कुशवाह ठाकुर दिनेश चंद्र कुशवाहा फौजीधर्म सिंह यशपाल सिंह पप्पू सैफी बृजपाल

 प्रजापति साबिर हुसैन पूरनलाल कुशवाहा विश्राम कुशवाहा राम धुन पाली लीलाधर कुशवाहा मुंशी कुशवाह मंजू देवी कुलकंदी उषा देवी रामबेटी गुड्डी देवी कांता देवी शारदा देवी अध्यक्षता भगवान स्वरूप शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन बाबू सैफी द्वारा किया गया 
पंचायत में जुटी भारी भीड़
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close