रामपुर। बजट 2026 के पारित होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने इसे आम जनता के हितों की अनदेखी करने वाला बजट बताया ज़ोकि पुरी तरह से यह बजट भ्रामक है। उन्होंने कहा बजट महँगाई, बेरोज़गारी और किसानों की आय जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस समाधान प्रस्तुत नहीं करता और न ही स्वास्थ्य
और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में किए गए प्रावधान ज़मीनी हकीकत से मेल नहीं खाता है,और वहीं मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा युवाओं के लिए रोज़गार सृजन को लेकर बजट में कोई स्पष्ट और प्रभावी रोडमैप नज़र नहीं आता।
पिछड़ों अल्पसंख्यक ऑन एवं आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के लिए कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का पुलिंदा नहीं, बल्कि जनसरोकारों से जुड़ा दस्तावेज़ होना चाहिए।