वर्ष 2026 का बजट हर वर्ग को साधने वाला बजट
भाजपाइयों ने बजट सत्र को सुना लाइव।
संवाद सूत्र -नेशनल 24 लाइव न्यूज़ /फतेहगंज पूर्वी- क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों द्वारा बजट सत्र का लाइव प्रसारण किया गया।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने वित्तमंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को बारीकी से सुना।
बजट सुनने के बाद जनप्रतिनिधियों ने बजट में आम आदमी को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।भाजपा नेता ईशान ग्वाल ने बताया कि यह बजट हर वर्ग को साधने वाला बजट है।किसानों के लिए इस बजट में बहुत कुछ खास है।यह बजट मोदी सरकार की दूरगामी सोच को दर्शाता है।
बजट सत्र को लाइव सुनने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक,मयंक त्रिवेदी ,हंसदेव शर्मा,सोमदत पाल,पंकज अग्रवाल ,प्रमोद राठौर, महेश राठौर, राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता , राहुल गुप्ता,पवन राज मिश्रा एवं क्षेत्र के तमाम भाजपाकार्यकर्ता मौजूद रहे।