आशा कर्मियों की हड़ताल का 55 वां दिन पूरा, धरना समाप्त, हड़ताल वापस
वदायूं। आशा कर्मियों की हड़ताल का 55वां दिन पूरा होने के बाद मालवीय मैदान में चल रहा धरना शनिवार को समाप्त कर दिया गया और हड़ताल वापस ले ली गई। धरना समाप्ति के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए
जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि आशा कर्मियों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने उनकी मांगों पर संज्ञान लिया है।उन्होंने बताया कि माननीय सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता का स्वागत किया गया तथा सरकार द्वारा 46वें श्रम सम्मेलन
सहित अन्य मांगों पर मंजूरी की मोहर लगाई गई है, जो आशा कर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाउपाध्यक्ष निर्दोष पटेल ने कहा कि कल दिनांक 9 फरवरी को लखनऊ
स्थित विधानसभा कार्यालय में सरकार एवं आशा कमेटी के बीच बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शेष मांगों पर चर्चा की जाएगी।
धरने को मुनीषा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आशा कर्मी आशा, मीना, रीमा, शोभा, विनय, अनीता, राजेश्वरी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।