*प्रेसनोट दिनांक 24.02.2026*
थाना बिसौली पुलिस द्वारा लूट एवं छिनैती की घटना कारित करने वाले एक वांछित अभियुक्त को नगद 7650 रु0 व एक दुरिया (पीली धातुकी) मय घटना मे प्रयुक्त एक अदद लाठी के साथ गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं,डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एंव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बिसौली के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना
बिसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026 धारा 309(6) बीएनएस व मु0अ0सं0 46/2026 धारा 304(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 01 वांछित अभियुक्त 1. ओमेन्द्र उर्फ मन्ना पुत्र नरेश यादव निवासी
ग्राम शेखुपुरा थाना बिसौली जिला बदायूं को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट व छिनैती के 7650 रु0 नगद व एक दुरिया पीली धातु मय घटना मे प्रयुक्त एक अदद लाठी बरामद किये गये ।
जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी थी। आज दिनाँक 24.02.2026 को अभियुक्त ओमेन्द्र उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।