अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी, 8 मार्च को होगी परीक्षा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी, 8 मार्च को होगी परीक्षा

Monday, February 2, 2026 | February 02, 2026 Last Updated 2026-02-02T12:23:41Z
    Share
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी, 8 मार्च को होगी परीक्षा
बदायूँ : 02 फरवरी। श्रम प्रर्वतन अधिकारी सहायक श्रमायुक्त अमित कुमार ने समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित करते हुए बताया कि श्रम विभाग के अन्तर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित 

“अटल आवासीय विद्यालय योजना’ के अन्तर्गत शैक्षिक शत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 एवं कक्षा 09 की प्रवेश परीक्षा की तिथि विस्तारित करते हुये 08 मार्च 2026 निर्धारित की गयी है, साथ ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन किये

 जाने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2026 बोर्ड द्वारा नियत की गयी है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत वह सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक पात्र होगें जो बोर्ड के अद्यतन 03 वर्ष की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके होगें एवं कोरोना काल में निराश्रित हुये बच्चे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में पात्र होगें।

 उपरोक्त के अनुसार आवेदक अथवा उम्मीदवार आवेदन ऑनलाइन https://upbocw.in पर एवं किसी नजदीकी जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से कर सकते हैं अथवा ऑफलाइन आवेदन कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कलेक्ट्रेट परिसर बदायूँ में भी कर सकते।
-----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close