नगर में कराया गया पच्चीसवां हनुमान चालीसा पाठ।
फतेहगंज पूर्वी।
नगर की हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को पच्चीसवीं बार हनुमान चालीसा सहित सुंदरकांड का पाठ कराया गया। आरएसएस के सुरेश शर्मा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष शिवनंदन शर्मा द्वारा पिछले छह महीने से लगातार नगवासियो के घरों में प्रति मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है।
इससे लोगों में धर्म के प्रति जागरूक और एकता पैदा करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है।मंगलवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ सम्पन्न हुआ।जिसमें सैकडों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष शिवनंदन शर्मा ने बताया
कि 12 फरवरी को नगर के रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।उससे पहले आठ तारीख को भूमि पूजन के बाद यज्ञ होगा ,11 तारीख को बाइक रैली निकाली जाएगी।सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग सम्मेलन में भाग लेकर सभी लोग सहयोग करें।
इस दौरान सुखदेव पाठक,यशपाल सिंह, पंकज अग्रवाल,रवि मिश्रा,चेयरमैन संजय पाठक आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे थे।