बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Monday, February 9, 2026 | February 09, 2026 Last Updated 2026-02-10T03:38:20Z
    Share
बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

बिसौली (बदायूं): क्षेत्र में पिछले दो दिनों में दो प्रमुख हस्तियों के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। बिसौली के लोकप्रिय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ "राजू भैया" ने दिवंगत आत्माओं के आवास पर पहुँचकर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीवती मौर्य का निधन
बीते 04 फरवरी 2026 को पूर्व मंत्री गेंदन लाल मौर्य की धर्मपत्नी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्रीवती मौर्य का स्वर्गवास हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही विधायक आशुतोष मौर्य उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीवती मौर्य जी का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की।

अंकित मिश्रा (अमीन) के आकस्मिक निधन पर जताया दुख वहीं, दूसरी ओर 05 फरवरी 2026 को तहसील में कार्यरत अमीन अंकित मिश्रा का ब्रेन हेमरेज होने के कारण असामयिक निधन हो गया। इस दुखद खबर से तहसील प्रशासन और क्षेत्रवासियों में शोक छा गया। 

विधायक आशुतोष मौर्य ने अंकित मिश्रा के आवास पर पहुँचकर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से बात की और इस कठिन समय में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि "ये दोनों ही दुखद घटनाएं मन को व्यथित करने वाली हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close