शिक्षा के क्षेत्र में सबको मिलकर करना चाहिए प्रयास=हरीश शाक्य।
ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
विकास क्षेत्र सहसवान के परिषदीय शिक्षकों,ग्राम प्रधान और एस एम सी अध्यक्षों ने किया प्रतिभाग।
सहसवान विकास क्षेत्र सहसवान के ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों,ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से एक साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की अपील की।
कोल्हाई स्थित रूमा देवी अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान और एसएमसी अध्यक्षों के कार्यक्रम का शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए हरीश शाक्य विधायक बिल्सी ने कहा कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है।
सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो बेसिक के बच्चों की तकदीर खुल जाएगी।बच्चों की शिक्षा के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग को प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने शिक्षक और प्रधान की मजबूत कड़ी की प्रशंसा करते हुए विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आवाहन किया।
एकेडमिक टीम से चेतन चाहर,रावेश कुमार,संजय,अमोद कुमार,जमील अहमद ने विभाग की योजनाओं डी बी टी,एमडीएम,कायाकल्प पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कस्तूरबा विद्यालय खंदक की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
नगर पालिका बिल्सी चेयरमैन ओमप्रकाश सागर,प्रभारी निरीक्षक मुजरिया ज्योति सिंह ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर इकबाल अहमद,राजेंद्र गुलाटी,रामप्रताप, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास,पप्पू प्रधान,गजेन्द्र सिंह,नीलम रेंडर,पंकज माहेश्वरी,अनीस उद्दीन,विपिन कुमार,सुनील कुमार सहित सभी प्रधानाध्यापक,ग्राम प्रधान और एसएमसी के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व ए आर पी ओमप्रकाश ने किया।