प्राचीन श्री शिव मंदिर परसिया पर भक्तों ने विधि विधान से की श्री शिव परिवार की पूजा अर्चना
कानूनी सलाहकार संजीव मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया में सरस हाट बाजार स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में महाशिव रात्रि के अवसर पर सुबह 4बजे से ही भक्तों ने मंदिर आ कर पुजारी सेठी बाबा के नेतृत्व में विधि विधान से भगवान श्री शिव परिवार की पूजन करते हुए मंदिर में विराजमान मां श्री मति शेरा वाली श्री बजरंगबली श्री शनि देव सभी की उपासना के साथ अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया वही मंदिर के महंत पुजारी सेठी बाबा ने भक्तों व संसार के कल्याण की कामना करते हुए सभी को भगवान श्री शिव जी के सम्बन्ध बताया साथ ही साथ भक्तों ने मंदिर में विराजमान सभी भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर मुकेश शर्मा सुनील शंखधार पुष्पेंद्र सिंह के साथ साथ समस्त भक्त ग्रामवासी व क्षेत्र उपस्थित रहे