आसफपुर (बिसौली): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आसफपुर में मंगलवार को 'श्री पाण्डेय कोल्ड स्टोरेज' का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" और क्षेत्रीय सदस्य हरिओम पाराशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान कोल्ड स्टोरेज के स्वामी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और हरिओम पाराशरी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कोल्ड स्टोरेज स्वामी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रमुख उपस्थिति:
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय, ओम कृष्ण सागर, प्रभाकर शर्मा, राहुल प्रधान, निगमेश्वर मिश्रा, टिंकू ठाकुर, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, राज कुमार मौर्य. प्रदीप शर्मा, घनश्याम माहेश्वरी, अंबुज सिंह, राधेश्याम प्रधान, नीटू पाल, शैलेन्द्र प्रधान और सोनू मिश्रा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।