केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Wednesday, February 25, 2026 | February 25, 2026 Last Updated 2026-02-25T14:15:42Z
    Share
केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
बदायूं : 25 फरवरी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को एनआईसी सभागार में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व सम्बंधित अधिकारियों के साथ जनपदीय विकास कार्यों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की। इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए रोड मैप तैयार कर उसको सफलतापूर्वक सम्पादित करने के लिए कहा। अधिकारियों से कहा कि वह जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल आवश्यक रूप से रिसीव करें।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने व धरातल पर कार्यों को चेक करने के लिए कहा तथा शिकायतों की पुनरावृत्ति ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन प्राप्त करें तथा आम जनता से बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करें।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि जो भी दिशा निर्देश जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए हैं उसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जनपद को जनवरी 2026 में विकास कार्यों में 36वीं, राजस्व कार्यां में 21वीं व राजस्व व विकास कार्यां की संयुक्त 28वीं रैंक प्राप्त हुई है इनमें से 65 कार्यक्रमों व परियोजनाओं में ए रैंकिंग, 05 में बी रैकिंग, 03 में सी रैकिंग, 04 में डी रैकिंग प्राप्त हुई है तथा 08 ऐसे कार्यक्रम व परियोजनाएं हैं, जिसमें रैकिंग नहीं होती है अथवा कार्यक्रम जनपद में लागू नहीं है। उन्होंने बताया कि कुल 85 कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है।


मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि जनपद के 12 विभाग/ कार्यक्रम ऐसे हैं जिनमें बी, सी व डी श्रेणी प्राप्त हुई है इनमें से लोक शिकायत, पिछड़ा वर्ग(शादी अनुदान योजना), नियोजन विभाग(फैमिली आईडी), कृषि, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत को बी श्रेणी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग(मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान), पिछड़ा वर्ग(दश्मोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना), पंचायती राज विभाग को सी श्रेणी तथा सूक्ष्म, 

लघु एवं मध्यम उद्योग(ओडीओपी टूल किट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना), महिला एवं बाल विकास तथा ग्राम्य विकास को डी श्रेणी प्राप्त हुई है, सम्बंधित अधिकारियों को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत बदलवाया जाए। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ने बताया कि 52 फीडर को ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपर्ति के लिए अलग किया जा रहा है, इनमें से 39 को उच्चीकृत किया जा चुका है, सम्पूर्ण 15 मार्च 2026 तक पूर्ण करा लिया जाएगा।


बैठक के दौरान जल जीवन मिशन ग्रामीण, निराश्रित गौवंशां का संरक्षण, उद्योग विभाग व अन्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में विभिन्न बैंकों के सहयोग, जनपद की रैकिंग स्वास्थ्य विभाग के कार्यां आदि योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में गत् 12 जनवरी को आहूत जिला प्रशासनिक समन्वय समिति व विकास कार्यों की बैठक की अनुपालन आख्या भी

 जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। इससे पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामेश्वर मिश्र, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close