चतुर्थ श्रेणी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
रामपुर। मंगलवार दिनांक 17 फरवरी 2026 को चतुर्थ श्रेणी संघ की ओर से संघ भवन रामपुर नहर खंड रामपुर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री राजेश कुमार मंडल अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी संघ मुरादाबाद के द्वारा की गई तथा सभा का संचालन श्री सौरभ शर्मा जिला मंत्री
मुरादाबाद ने किया। सभा में उपस्थित संघ के सभी सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है अब चुनाव के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी संघ के सदस्यों द्वारा चुनाव कराकर नए
पदाधिकारी बनाना चाहिए। निर्णय के पश्चात चुनाव के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी संघ के सदस्यों द्वारा निम्न सदस्यों को पदाधिकारी चुना गया जिसमें धर्मेंद्र सिंह को अध्यक्ष, राम सिंह को मंत्री, रामपाल को उपाध्यक्ष, लाल सिंह को उप मंत्री एवं रामचंद्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया।