भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने सात सूत्रीय मांगों के साथ विकास भवन में किसान झंडा दिवस में शामिल हुए।
बदायूं 18 फरवरी को भारतीय किसानों ने टिकैत के सभी पदाधिकारी एवं किसान झंडा के साथ विकास भवन में किसान दिवस में शामिल हुए जिला अध्यक्ष द्वारा समस्याओं को लेकर 7 सूत्रीय ज्ञापन सोपा गया।
1 यदु शुगर मिल बंद होने के बाद भी आज तक किसानों का भुगतान नहीं किया गया।
2 बदायूं जनपद के पांचो तहसीलों में किसानों का कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं हो रहा है लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई की जावे।
3 इस वर्ष आलू के भाव 400 ₹500 कुंतल के हैं किसानों की खुदाई धुलाई एवं मजदूरी नहीं निकल रही है ऐसी स्थिति में भा कि यू टिकैत की मांग है बदायूं की पांचो तहसील के किसानों की जमीन कुर्क की कार्यवाही रोकी जाए।
4 शासन द्वारा ग्राम सभाओं पर लाखों रुपए खर्च किए हैं उन पर संबंधित अधिकारी सप्ताह में एक दिन अवश्य बैठे मृत्यु प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र फार्मिंग रजिस्ट्रेशन अंश निर्धारण के सभी कार्य सचिवालय पर हो तथा अधिकारियों कर्मचारियों की बैठने का दिन सचिवालय पर अंकित हो।
5 इस वर्ष किसानों को खाद बीज लाइन में खड़े होकर मिला है यह व्यवस्था पूरी तरीके से समाप्त हो।
6 खाद्य विभाग द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया है धान और बाजारा की बिक्री में निष्पक्ष जांच होकर लेखपाल एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो।
7 जनपद बदायूं में जिस प्रकार सभी राष्ट्रीयकृत बैंक एनपीए खातों पर एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ दे रही है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड भी एन पी ए खातों पर एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ दें तथा जो जनपद में गौशाला खोली गई है सरकार द्वारा इन्हें या तो बंद किया जाए या जो घुमंतू पशुओं उनकी भी व्यवस्था की जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन टिकैत पूरे जनपद में होली के बाद आंदोलन करने को मजबूर होगी
जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन देने के बाद सभी किसान डीपीआरओ के कार्यालय पर गए क्योंकि डी पी आर ने सचिवालय खुलवाने का जो वादा किया था अभी तक पूरा नहीं किया डीपीआरओ के खिलाफ काफी देर नारेबाजी करके सभी किसान पी डब्लू डी गए वहां पर उघैती में जो गड्ढे हैं उनको बंद करने का अधिकारियों ने पूर्ण आश्वासन दिया
इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं किसान बदायूं के सांसद आदित्य यादव से मिले और किसानों की समस्या से अवगत कराया आज जनपद के सभी पदाधिकारी एवं किसान भारी संख्या में मौजूद रहे।
जय जवान जय किसान जय टिकैत जय टिकैत परिवार का नारा देते हुए हजारों लोग इकट्ठा हुए।