डेयरी से भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डेयरी से भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग

Saturday, February 14, 2026 | February 14, 2026 Last Updated 2026-02-14T13:00:11Z
    Share
डेयरी से भैंस चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; पुलिस से कार्रवाई की मांग

तहसील क्राइम रिपोर्टर सहसवान __ काशिफ अली खान 

सहसवान। थाना सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी रिजवान पुत्र मुसर्रफ की डेयरी से अज्ञात चोर भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना सहसवान पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिजवान की डाक बंगला क्षेत्र में भैंसों की डेयरी है, जहां वह पशुपालन का कार्य करते हैं। 13 फरवरी 2026 की रात करीब 1 बजे अज्ञात तीन चोर डेयरी में घुस आए और वहां बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। घटना के समय डेयरी में तीन भैंस और एक पड़वा बंधा हुआ था।

पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह डेयरी पहुंचने पर हुई। उन्होंने बताया कि डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी चोरी की घटना कैद हो गई है, जिसमें चोर भैंस को ले जाते हुए

 दिखाई दे रहे हैं। चोरी गई भैंस को पीड़ित ने हाल ही में करीब 1 लाख 10 हजार रुपये में खरीदा था।
पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गई भैंस की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close