पेंपल गांव में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने आज ही के दिन पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी
बगरैन। बदायूं। आज ग्राम पेंपल तहसील बिसौली जनपद बदायूं में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने 14 फरवरी को आज ही के दिन भारतीय जवान शहीद हुए थे उनको याद कर सभी शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ग्राम समिति का हुआ गठन जिसमें विभाग अध्यक्ष बृज प्रांत ठा अनिल सिंह राठौड़ ने हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना कराई और सनातनी एकजुट रहे, एकता में ही शक्ति है बटोगे तो कटोगे, एवं 14 फरवरी को काला दिवस पुलवामा अटैक शहीद दिवस के रूप में मनाया। लव जेहाद में हमारी बहन बेटियों को शुरक्षित रखने के लिए अनेक मुद्दों पर अपनी बात रखी। वैठक में मोहित कुमार सिंह तहसील अध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ,मनोज सिंह व्लाक अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, अमित राजपूत व्लाक मंत्री, अमित सिंह ग्राम अध्यक्ष पेंपल, उत्कर्ष सिंह ग्राम महामंत्री पेंपल, अर्जुन जी ग्राम उपाध्यक्ष ,मोहित ठाकुर, रवि सिंह, जितेन्दर जी, छोटू ठाकुर, कन्हैया, सूरज प्रजापति, लोकेस प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी ने शपथ ली हर मंगलवार हनुमान चालीसा केंद्र चलाएंगे और हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।