फतेहगंज पूर्वी। हर्ष और उल्लास के साथ श्रद्धा से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी। हर्ष और उल्लास के साथ श्रद्धा से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

Sunday, February 15, 2026 | February 15, 2026 Last Updated 2026-02-15T16:28:17Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी। हर्ष और उल्लास के साथ श्रद्धा से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
 
महाशिवरात्रि का पावन पर्व नगर सहित समस्त क्षेत्र में हर्ष और उल्लास एवं श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई वहीं शिवालयों को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया सुबह 4:00 बजे से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शनों के लिए भारी भक्तों की भीड़ उमड़ी वही भक्त हाथों में बेलपत्र लोटा में जल एवं शिव को समर्पित करने के लिए 

नाना प्रकार की सामग्रियों को लेकर मंदिर में पहुंचे रात्रि में ललिता देवी मंदिर में अखंड ओम नमः शिवाय का अखंड जप करने के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे वहीं नगर के बाग वाले प्राचीन मंदिर में शिवालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया वहां के पुजारी अजय शर्मा आचार्य ने बताया

 कि भगवान शिव की महाशिवरात्रि के पर्व पर चार पहर की पूजन किया जाएगा भगवान महादेव एवं माता पार्वती कि आज वैवाहिक वर्षगांठ है इस उपलक्ष में मंदिर में भजन कीर्तन एवं दिव्य आरती का आयोजन किया गया। नगर के अलावा क्षेत्र के गांव कादरगंज, पडेरा ,उचसिया, झादा,

 करतोली रामनगरिया के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ मौजूद रही वहीं शिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा के नगरिया घाट पर स्नान किया यहां बता दें कि समस्त क्षेत्र में भगवान शिव एवं शक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि बहुत ही धूमधाम एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
 इस अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में एवं नगर में भ्रमण करती रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close