महाशिवरात्रि पर हरिदास बाबा के दर्शनः संजीव मिश्रा ने साथियों संग की संसार व बेजुबान जीवों के कल्याण की कामना
संभल। महाशिवरात्रि के अवसर पर संभल के बिसौली विधानसभा क्षेत्र के परसिया निवासी अधिवक्ता संजीव मिश्रा ने अपने साथियों के साथ हरिबाबा बांध, गवां रजपुरा पहुंचकर श्री हरिदास बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र, संसार और बेजुबान जीव-जंतुओं के कल्याण की कामना की।
संजीव मिश्रा के साथ पवन चौहान (करखेरी), पुष्पेंद्र सिंह (परसिया), योगेंद्र सिंह और सौरव सिंह भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर हरिदास बाबा के समक्ष अपनी आस्था व्यक्त की और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने महंत संत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत जी ने श्री हरि बाबा के संबंध में विस्तार से सभी का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर महंत जी, संत जी के साथ-साथ कई भक्तगण भी उपस्थित रहे।