भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक तहसील परिसर में कल मुकेश सिंह भदोरिया पेपल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक तहसील परिसर में कल मुकेश सिंह भदोरिया पेपल

Monday, February 16, 2026 | February 16, 2026 Last Updated 2026-02-16T15:09:01Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक तहसील परिसर में कल मुकेश सिंह भदोरिया पेपल 
कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्टबदायूं 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह भदोरिया निवासी पेपल ने बताया कि बिसौली संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों को अवगत कराया जाता है कि दिनांक 17.02.2026 दिन मंगलवार को संगठन की मासिक पंचायत तहसील परिसर बिसौली में आयोजित की जायेगी।सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में भाग लें।

पंचायत में आवारा गौवंश,अंश निर्धारण, जन्म प्रमाण पत्र, बिजली विभाग द्वारा किसानों पर फर्जी एफआईआर, कोल्ड स्टोरेज मालिकों द्वारा किसानों के आलू का भुगतान नहीं करना, आदि समस्याओं के सम्बन्ध में एस.डी.एम.बिसौली को ज्ञापन दिया जायेगा ।

नोट- जिन किसानों की तहसील सम्बंधित समस्या है,वे अपना प्रार्थना पत्र साथ लेकर आयें और संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close