सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर युवक की हुई दम घुटने से मौत परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर। कमरे में सो रहे युवक की सिलेंडर से गैस के लीकेज होने से दम घुटने के कारण मौत हो गई ।
मामला जनपद के शहजाद नगर थाना क्षेत्र की नौगावाँ गांव निवासी इशरत अली का बेटा नूरहसन(20) चेन्नई में एक सैलून पर बाल कटिंग का काम करता था। नूर हसन वही एक किराए का कमरा लेकर रहता था।
बीते मंगलवार की रात सैलून से अपने कमरे पर चला गया। बुधवार सुबह जब सैलून पर नहीं पहुंचा तो सैलून पर काम कर रहे और लोगों ने कमरे पर जाकर उसका दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तब जाकर वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया तो युवक बेहोश मिला।
बेहोशी की हालत में युवक को पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को दी।
सूचना मिलने पर युवक के परिजन चेन्नई के लिए रवाना हो गए। मृत युवक के पिता ने बताया कि कमरे में ही गैस सिलेंडर रखा था जिसके गैस के लीकेज होने से उसका दम घटने के कारण उसकी मौत बताई जा रही है।