महाविद्यालय के प्रांगण में तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाविद्यालय के प्रांगण में तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

Thursday, February 12, 2026 | February 12, 2026 Last Updated 2026-02-12T11:49:28Z
    Share
महाविद्यालय के प्रांगण में तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत मलिन बस्ती बहजोई देहात वार्ड नंबर 12 में निर्माणाधीन महाविद्यालय के प्रांगण में तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। "सड़क सुरक्षा" विषय पर केंद्रित इस शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने न केवल निर्माण कार्य में हाथ बंटाया,
 बल्कि वहां कार्यरत श्रमिकों को यातायात नियमों और जीवन रक्षा के प्रति जागरूक करते हुए श्रमदान किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजित विशेष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने हेलमेट की अनिवार्यता और सुरक्षा उपकरणों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सड़क नियमों का पालन केवल कानूनी दंड से बचने के लिए नहीं,

 बल्कि स्वयं और दूसरों के अनमोल जीवन की रक्षा के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य यशपाल सिंह यादव और राजनीति विभाग के सहायक आचार्य नेमपाल सिंह यादव ने भी अपने विचार साझा करते हुए स्वयंसेवियों को सड़क पर सदैव सतर्क रहने 

और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामतीरथ, विष्णुदत्त शर्मा, पूजा शर्मा, प्रीती शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close