धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी एवं सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी एवं सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती

Thursday, February 19, 2026 | February 19, 2026 Last Updated 2026-02-19T14:57:16Z
    Share
धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी एवं सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती
शिवदेवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ में हुआ खास कार्यक्रम
      
     विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ में आज माधवराव सदा शिवराव गोलवलकर एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाई गई।

 इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनों ने दोनों महापुरुषों से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूँ के जिला प्रचारक श्री भरत लाल जी ने छत्रपति शिवाजी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। 


     कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना के साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदा शिवराव गोलवलकर (श्री गुरु जी) के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जिला प्रचारक श्री भरत लाल जी को पटका डालकर स्वागत किया।

     कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के आचार्य निरंजन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि माधव राव सदाशिवराव गोलवलकर अपनी विलक्षण प्रतिभा और योग्यता के धनी थे और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि समझते थे। वही छत्रपति शिवाजी के बारे में कहा कि वह एक वीर योद्धा तथा एक सशक्त एवं कुशल शासक थे। 

     कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री भरत लाल जी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी बचपन से ही देशभक्ति की भावना ओतप्रोत थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य को खत्म करने के लिए अनेक संघर्ष किये और हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। उन्होंने माधव राव सदा शिवराव गोलवलकर के विषय में कहा कि गुरुजी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। वह एक सच्चे राष्ट्र के पुजारी थे। 

      कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य लालाराम वर्मा,

 भोलेनाथ पाठक, रूपेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, नरेश पाल सिंह, निरंजन सिंह, जय प्रकाश, राजकुमार गोला, राजीव कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, आयुषी, पूजा शर्मा, पूनम चौहान, कंचन गुप्ता, सुमन शर्मा प्रियंका सिंह, रिया राजपूत, ज्योत्सना सिंह सहित आदि स्टाॅफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close