रामगंगा नदी में फिर उतराते मिले गोवंशीय शवों को कुत्तों ने नोंचा,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामगंगा नदी में फिर उतराते मिले गोवंशीय शवों को कुत्तों ने नोंचा,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार

Monday, February 23, 2026 | February 23, 2026 Last Updated 2026-02-23T13:23:02Z
    Share
रामगंगा नदी में फिर उतराते मिले गोवंशीय शव

बीते माह भी दो बार में मिले थे दर्जनों शव


शवों को कुत्तों ने नोंचा,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार 

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी

फतेहगंज पूर्वी - क्षेत्र के नगरिया कला ग्राम पंचायत के गांव खनी नवादा के पास रामगंगा नदी में गौवंशीय पशुओं के शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है।सोमवार को एक बार फिर चार गोवंशीय पशुओं के शव रामगंगा नदी में उतराते हुए मिले। इससे पहले भी बीते माह की 19 और 28 तारीख को भी दर्जनों गोवंशीय पशुओं के शव रामगंगा में उतराते हुए मिल चुके हैं।लेकिन उसके बावजूद प्रशासन आंख मूंदे हुए बैठा है और इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।

सोमवार सुबह जब खनी नवादा के ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन लोगों ने शवों को नदी में देखा।जिसके बाद रामगंगा नदी में बह रहे गौवंश पशुओं के वीडियो इलेक्ट्रानिक मीडिया पर शिव सोरेन व अभिषेक सिंह द्वारा प्रसारित किए गए।इलेक्ट्रानिक मीडिया फेसबुक,व्हाट्सएप व एक्स पर जब वीडियो प्रसारित हुए तो बरेली पुलिस सक्रिय हुई।और मामले से फतेहगंज पूर्वी पुलिस को अवगत कराया।जिसके बाद मामला फतेहगंज पुलिस के संज्ञान में पहुंचते ही प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने देखा कि 4 गौवंशीय पशु नदी व किनारे पर पड़े हुए है।उन्होंने तत्काल ही गौवंशीय पशुओं के शवों को नदी से निकलवाया।जिसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया गया।और जेसीबी मशीन द्वारा गड्डे खुदवाकर शवों को दफन करवाया गया।

रामगंगा नदी में पड़े गोवंशीय शवों को कुत्ते व चील कोए अपना शिकार बना रहे थे।बह गोवंशीय पशुओं को नोचकर खाते हुए दिखाई दे रहे थे।


प्रशासन की उदासीनता के कारण एक माह के अंदर यह तीसरी बार घटना घटित हुई है।लगातार गोवंशीय पशुओं के शव रामगंगा नदी में उतारते हुए मिल रहे हैं,लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाही के मूड में नहीं दिख रहा है।सिर्फ पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को दफन करवा देती है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close