कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,शिनाख्त नहीं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,शिनाख्त नहीं

Monday, February 23, 2026 | February 23, 2026 Last Updated 2026-02-23T14:07:59Z
    Share
कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,शिनाख्त नहीं 
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंजपूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी - बरेली सीतापुर हाईवे पर सोमवार सुबह 10 बजे के करीब नगर के बिजली घर और पेट्रोल पंप के बीच शाहजहांपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रोड के पास खड़े बुजुर्ग के टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्ती की बुजुर्ग कई फीट उछलकर रोड पर गिर पड़ा।आसपास मौजूद लोग जब कार की तरफ दौड़े तो ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया।लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद एंबुलेंस से उपचार के लिए उसे फरीदपुर के सीएचसी पर भेजा गया

,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ल।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा बुजुर्ग की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए, लेकिन देर शाम तक बुजुर्ग के शव की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को उपचार हेतु भेजा गया।जहां उसकी मौत हो गई।कार को कब्जे में लिया गया है।शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close