मिलक / रामपुर। शुक्रवार को बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा विभाग की ओर से पांचों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवर अभियंता मोहम्मद हसनैन अंसारी ने बताया
कि शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मोहन कृष्ण विद्युत वितरण उपखंड मिलक के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चेकिंग अभियान के दौरान पांच स्थानों पर बिजली चोरी होती पाई गई।
बिजली के तार में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।