थाना सहसवान पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला जहाँगीराबाद में घटित महिला की हत्या की घटना में नामित अभियुक्त को मय घटना में प्रयुक्त आधी ईंट सहित गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अन्तर्गत,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना सहसवान श्री धनंजय सिंह के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 31.01.2026 को
थाना सहसवान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 047/26 धारा 103(1) BNS के अभियुक्त किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ठिरिया ठकुरान थाना सीवीगंज जनपद बरेली को मुखबिर की सूचना पर सहसवान कछला रोड पर नगला मिश्र तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त द्वारा अपनी निशादेही पर मृतका के मकान के चूल्हें के ऊपर से घटना में प्रयुक्त आधी ईंट बरामद की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 31.01.2026 पीआरवी 7855 पर कालर हरिओम पुत्र गोकन्नी निवासी मौहल्ला जहाँगीराबाद थाना सहसवान जनपद बदायूँ द्वारा सूचना दी कि उसकी माँ जावित्री उम्र करीब 65 वर्ष काशीराम कालोनी में अकेली रहती है,
जो मृत अवस्था में मिली है । इस सूचना पर थाना सहसवान पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर मृतका जावित्री उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी गोकन्नी के चेहरे पर व बाये हाथ की दो अंगूलियों पर चोट के निशान है । इस सूचना पर थाना सहसवान पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर मृतका के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । घटना के सम्बन्ध में वादी हरिओम उपरोक्त द्वारा थाना सहसवान पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 047/26 धारा 103(1) BNS बनाम किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम निवासी वल्लाह कोठा थाना सीवीगंज जनपद बरेली पंजीकृत कराया गया । दौराने विवेचना गवाहान सौदान पुत्र गौकन्नी निवासी मौहल्ला जहाँगीराबाद थाना सहसवान जनपद बदायूँ के अपने बयानों अभियुक्त का सही नाम पता किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ठिरिया ठकुरान थाना सीवीगंज जनपद बरेली बताया गया ।
उक्त अभियोग में अभियुक्त भोला की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया । आज दिनाँक 01.02.2026 को थाना सहसवान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ठिरिया ठकुरान थाना सीवीगंज जनपद बरेली को मुखबिर की सूचना पर सहसवान कछला रोड पर नगला मिश्र तिराहे के पास से मय घटना में प्रयुक्त आधी ईंट सहित गिरफ्तार किया गया ।
दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम पता तस्दीक किया गया तो अभियुक्त द्वारा अपना नाम पता किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ठिरिया ठकुरान थाना सीवीगंज जनपद बरेली बताया तथा मृतका जावित्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शरीर पर आयीं चोटों द्वारा पाया गया । अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनाँक*
सहसवान कछला रोड नगला मिश्र तिराहा दिनाँक 31.01.2026
*विवरण पूछताछ --* किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ठिरिया ठकुरान थाना सी0वी0गंज जनपद बरेली ने पूछने पर बताया कि बताया कि साहब मेरी दोस्त सौदान पुत्र गोकन्नी निवासी मौहल्ला जहाँगीराबाद
थाना सहसवान जनपद बदायूँ से थी। मैं अपने दोस्त सौदान के साथ मजदूरी के लिये आया था, मेरे दोस्त की माँ श्रीमती जावित्री देवी काशीराम कालोनी में अकेली रहती थी, मेरे दोस्त मुझे अपने माँ के साथ छोडकर अलीगढ नुमाईश में काम करने के लिये गया था,
और कह कर गया था कि मेरी माँ की देख भाल करते रहना । दिनांक 31.01.2026 को सुबह के समय करीब 07 बजे श्रीमती जावित्री देवी ने मुझसे कहा कि तू मेरे पास रहता है, और घर का राशन लेकर नही आता है, फ्री का खाना खाता है,
और अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने लगी और कहा कि यहाँ से भाग जा, तो मुझे गुस्सा आ गया था तो मैने पास में ही पडी आधी ईट उठाकर
जावित्री देवी के मार दी थी । फिर उसके बाद मैं ईट को पास में ही चूल्हे के ऊपर रखकर पन्नी से ढक कर वहा से भाग गया था। आज मैं अपने आप को छिपाते हुए इधर उधर छिप रहा था कि आपने मुझे पकड लिया, तथा मेरे द्वारा जो आधी ईट उठाकर मारी थी, वह भी मेरे द्वारा बरामद करा दी गयी है।
*विवरण गिरफ्तार शुदा अभियुक्त*
किशनपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम ठिरिया ठकुरान थाना सी0वी0गंज जनपद बरेली
*गिर0 शुदा अभियुक्त किशनपाल उर्फ भोला उपरोक्त का अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 098/263 धारा 304 IPC थाना जरीफनगर
2. मु0अ0सं0 047/26 धारा 103(1) BNS थाना सहसवान
*विवरण बरामदगी*
अभियुक्त किशनपाल उर्फ भोला उपरोक्त की निशा देही से घटना में प्रयुक्त आधी ईंट
गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम
प्र0नि0 श्री धनंजय सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम ।