होलिका स्थल पर भरा गंदा नाले का पानी , और पास में लगा कूड़े का ढेर।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पर्वी
नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के बीच आम जनता को हो रही परेशानी
फतेहगंज पूर्वी -
कस्बे के स्टेशन रोड पर रेलवे स्टेशन को जाने वाली रोड जो की ग्राम पंचायत बीलपुर में आती है यहां पर अक्सर गंदे नाले का पानी रोड पर भर जाता है इसका कारण है नाले की सफाई ना हो पाना। यहां पर इस नाले की सफाई महीना नहीं होती है और जब होती है तो कूड़ा 8 - 8 दिन ऐसे ही पड़ा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पर अगर इस नाली को हर 4 दिन में सफाई कर दी जाए तो इस गंदे पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाए लेकिन जिम्मेदार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे है।
जा ग्राम प्रधान से इस बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी केबल 1 ही है उससे हम कहां कहां सफाई कराए जबकि नगर पंचायत पर काफी सफाई कर्मचारी है कूड़ा उठवाने की बात पर भी यही बताया कि कूड़ा नगर पंचायत के द्वारा उठवाया जाएगा हमारे पास कर्मचारी की कमी है।
वही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया की नाले की सफाई जल्द कराई जाएगी