ग्राम दासपुर में तीन दिवसीय शिवतेरस मेले का भव्य शुभारंभ, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया फीता काट कर शुभारंभ!

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम दासपुर में तीन दिवसीय शिवतेरस मेले का भव्य शुभारंभ, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया फीता काट कर शुभारंभ!

Sunday, February 15, 2026 | February 15, 2026 Last Updated 2026-02-15T13:08:31Z
    Share
ग्राम दासपुर में तीन दिवसीय शिवतेरस मेले का भव्य शुभारंभ, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया फीता काट कर शुभारंभ 
कानूनी सलाहकार संजीव  मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं

 (बिसौली): विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दासपुर में आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ शनिवार 14 फरवरी से तीन दिवसीय भव्य 'शिवतेरस मेले' का आगाज हुआ। मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने फीता काटकर किया। विधायक का जोरदार स्वागत मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत बेहद गर्मजोशी से किया गया। मेला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य को फूल-मालाओं से लाद दिया और भव्य स्वागत किया।

 इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शिव परिवार भेंट कर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मेला अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने मुख्य अतिथि को आस्था का प्रतीक 'शिव परिवार' की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे और आस्था को मजबूत करते हैं। तीन दिन और तीन रात चलेगा मेला यह मेला आगामी तीन दिनों और तीन रातों तक चलेगा,

 जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खान-पान की विभिन्न दुकानों ने भी डेरा डाल लिया है, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में काफी उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष निगमेश्वर मिश्रा. पूर्व मंडल अध्यक्ष नीटू पाल. एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रधान राधेश्याम सागर. मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा. 

राजवीर यादव. अनुज राजपूत. बंटी सिंह राजपूत. नत्थू सिंह राजपूत. पूर्व प्रधान जगतपाल. रघुवीर सिंह राजपूत. श्याम लाल सागर. राम भगवान राजपूत. सहित तमाम लोग उपस्थित रहे!
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close